अयोध्या से आए अक्षत के साथ निकली भव्य कलश यात्रा।।

रामपुरा, जालौन। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से भिजवाए गए पीतांबर रंग के अक्षत (चावल) के साथ आज नगर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के निमित्त अयोध्या से आए हुए अक्षत निमंत्रण के लिए नगर में वार्ड नंबर 8 सभासद प्रतिनिधि अजय राजावत द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। अक्षत कलश यात्रा में सेंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
नगरवासियों द्वारा हाथ में झंडा लेकर तथा ढोल एवं बाजे सहित सेंकड़ों भगवा ध्वज हाथ में लिए जय श्री राम के जय घोष के साथ यह कलश यात्रा निकाली।अजय राजावत ने बताया 500 वर्ष बाद भगवान राम अपने घर में लौट रहे हैं इसलिए हमारे लिए यह नया साल और 22 जनवरी 2024 इस बार सबसे अलग और विशेष है। इस दिन सभी दिवाली की तरह मनाएंगें। इतनी कुर्बानियों के बाद हमें यह घड़ी प्राप्त हो रही है, जब रामलला अपने घर में विराजमान होंगें।प्रत्येक हिंदू को यह दिन उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। हमारे बुजुर्गों की दिल की तमन्ना थी भगवान राम का सुंदर व भव्य मंदिर बने और आज यह सपना साकार हो रहा है। हम सब सौभाग्यशाली हैं जो इस समय के साक्षी बनने जा रहे हैं।उक्त मौके पर अजय राजावत, बउआ ठाकुर,देवा सेंगर,भूपेंद्र दद्दा,राकेश,प्रिंस,बलराज, सतेंद्र सिंह,श्याम सिंह,अभिषेक राजावत,सत्यम सेंगर, पीसीएम भदौरिया,रामबाबू पाल,अमर सिंह,कमल सिंह फौजी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!