ईस्ट प्लांट बस्ती काली मंदिर में 17 जनवरी को भव्य कार्यक्रम


जमशेदपुर : मां काली के प्रति श्रद्धा रखने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है कि आगामी 17 जनवरी को ईस्ट प्लांट बस्ती , बर्मामाइंस स्थित श्री श्री सार्वजनिक दक्षिणेश्वरी काली मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में भक्त खुशी-खुशी भाग ले सकते हैं। कमेटी के द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा एवं झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

वहीं इस अवसर पर मां काली का श्रृंगार एवं विशेष पूजा भक्तों के लिए खास होगा। भक्तों के लिए महाप्रसाद व भंडारा की सुविधा भी होगी।
गौरतलब हो कि प्रथम वर्षगांठ पर भी मंदिर कमेटी द्वारा भव्य आयोजन किया गया था। जिसे भक्तों ने खूब सराहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *