
संतकबीरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा राय रविवार को धर्मसिंहवा नगर पंचायत पहुंचे, जहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता राजेश तिवारी ने किया।कार्यक्रम के दौरान दुर्गा राय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासन बनाए रखने और पार्टी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की पार्टी की सोच को भी दोहराया।इस अवसर पर डॉ. सर्वेश्वर पांडेय, अंबरीष राय, मंटू, पुरुषोत्तम पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, ऋतिक पांडेय, प्रदुम्न यादव, राम नगीना राय, आदेश त्रिपाठी, अयोध्या राव, विशाल राय, रितेश राय, शोएब खान, विकास राव, अताउल्लाह खान, आशिफ खान, ध्रुव गुप्ता, दीपक पांडेय, आकाश राय, कपींद्र साहनी,सोनू गोंड समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
