अलीगंज में जीएसटी टीम ने दयाल टुबेको तम्बाकू प्रतिष्ठान में मारा छापा

रात्रि भर चलती रही कार्यवाही, व्यापारी वर्ग में मचा हड़कंप

अलीगंज।*तम्बाकू के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की टीम अलीगंज में पूर्व में भी छापामार कार्यवाही कर चुकी हैं. और यह कार्यवाही टीम द्वारा लगातार जारी हैं. इसी क्रम में कस्वा अलीगंज में जीएसटी लखनऊ की टीम ने देर शाम अलीगंज क्षेत्र में टैक्स चोरी और अनियमित लेन–देन की आशंका के चलते बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज स्थति सराय रोड स्थित दयाल टुबैकू के प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम ने बड़ी कार्यवाही की.इस छापेमारी ने पूरे क्षेत्र के तंबाकू कारोबारियों में खलबली मचा दी।बताया गया यह टीम सोमवार को लगभग रात 8 बजे प्रतिष्ठान पर पहुंची और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार जीएसटी टीम ने दुकान में मौजूद स्टॉक खरीद–फरोख्त के बिल टैक्स भुगतान के दस्तावेज, और पिछले कई महीनों के लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड को भी खंगाला।

अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही थी जिसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी चल रही थी अचानक हुई इस कार्रवाई की खबर कुछ ही मिनटों में क्षेत्र के व्यापारियों के बीच फैल गई। देखते ही देखते प्रतिष्ठान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कई तंबाकू व्यापारी अपने दस्तावेजों को लेकर सतर्क नजर आए जबकि कुछ व्यापारी आपस में चर्चा करते हुए कार्रवाई के संभावित प्रभावों का आकलन करते दिखे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *