संघ से संबध राष्ट्र सेविका समिति का गुरुपूजन कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : राष्ट्र सेविका समिति द्वारा तुलसी भवन बिष्टुपुर में गुरुपूजन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के पश्चात् मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अष्टभुजा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने कहा कि भारत पुरातनकाल से ही जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सबसे आगे रहा है इसलिए इसे विश्वगुरु का दर्जा प्राप्त है।

पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि महिलाएं ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। इसलिए इन्हें संगठित करना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य वक्ता महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने हिंदू समाज की महिलाओं के खिलाफ चल रहे षड़यंत्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिन्दू समाज की महिलाओं को संगठित और शक्तिशाली बनाना समय की मांग है।

मौके पर अतिथियों का परिचय डॉ. पुष्करबाला ने कराया।श्लोक विशालाक्षी शेषाद्रि ने, अमृत वचन इंदु सिन्हा ने, एकल गीत एम.भवानी ने,सामूहिक गीत की प्रस्तुति प्रिया सिंह ने दी‌। जबकि प्रार्थना वाचन कंचन देवी ने और कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षिका मनुश्री ने की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता प्रसाद,चंचला सिन्हा, ममता आर्य, हरप्रीत कौर, इंदु सिन्हा,सायनी दुर्गा, कल्पना राय, संगीता सिंह,रेखा शर्मा, सविता सिंह, निरु सिंह, पुनिया देवी, विमला सिंह इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!