सिलसिलेवार दिनदहाड़े मंदिरों से घंटे चोरी कर पुलिस को दे रहा था चुनौती

एक शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल

-अलीगज पुलिस ने बीती देर रात मंदिरों से घंटे चोरी करने वाले गिरोह के एक अंतर जनपदीय गिरोह के शातिर बदमाश का एनकाउंटर कर उसको घायल कर दिया। बदमाश को गिरफ्तार कर एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र में एक शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए घंटे बरामद किए हैं। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 3 जिंदा व 2 खोखा कारतूस, एक स्कूटी बिना नंबर प्लेट, 13 पीतल के छोटे बड़े घंटे बरामद किए गए हैं।
बीती रात्रि में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईदगाह रोड सरौठ तिराहा के पास आज रात करीब 11.45 पर बिना नंबर की स्कूटी पर सवार 1 शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त माजिद पुत्र साकिर निवासी बदरपुर रोड दिल्ली, हाल पता थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज उम्र करीब 34 वर्ष घायल हो गया जिसे उपचार हेतु एटा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता माजिद पुत्र साकिर निवासी बदरपुर रोड दिल्ली हाल पता थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज उम्र करीब 34 वर्ष है।

गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 16 दिसंबर 2023 को थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत खाटू श्याम मंदिर से तीन घंटे चोरी किए गए जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुअसं 357/23 धारा 380 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 19 दिसंबर को थाना अलीगंज में शनि देव मंदिर से घंटा चोरी किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुअसं- 358/23 धारा 380 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
18 दिसंबर 2023 को थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत पंचमुखी हनुमान जी मंदिर से घंटा चोरी किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुअसं 359/23 धारा 380 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।22 दिसंबर 2023 को थाना अलीगंज क्षेत्रांतर्गत मौहल्ला काजी में गवा देवी माता मंदिर से घंटा चोरी किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुअसं- 360/23 धारा 380 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार किए गए बदमाश ने पुलिस पूंछतांछ में उक्त सभी चारों घण्टे चोरी की घटनाओं को कबूल किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनञ्जय सिंह कुशवाह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंतर्जनपदीय बदमाश है जिसके विरुद्ध अन्य जनपदों में अभियोग पंजीकृत है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा राजेश कुमार सिंह के द्वारा पुलिस टीम को 25,000 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!