गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं: अलीगंज में जन आरोग्य मेला, अलीपुर व नयागांव पीएचसी का निरीक्षण


अलीगंज। दिनांक 5 अप्रैल 2026, रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के अंतर्गत आने वाले सभी पांचों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।


चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने अलीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नयागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मेले के तहत राजा का रामपुर, भदकी, नयागांव, अलीपुर सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी, जुकाम, बुखार एवं त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।


चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बेहतर एवं सुलभ उपचार उपलब्ध करा रही हैं। इससे ग्रामीणों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।


मेले के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *