पूर्व कम्यूनिटी हेल्थ वर्करों की नौकरी वापस दिलाने और कूटरचित दस्तावेजों पर धन उगाही करने की शिकायत लेकर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी,क्षेत्राधिकारी अलीगंज से पूर्व हेल्थ वर्करों ने की शिकायत

एटा जिले के अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग के कार्यालय दर्जनों पूर्व कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर पहुंचे जहां उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए संगठन के पदाधिकारियों पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर ठगी करने का गम्भीर आरोप लगाया है।पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है

कि संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन मजबूत करने और संगठन का कार्यालय स्थापित करने लोगों की नौकरी बहाल करवाने के नाम पर करोड़ों लाखों रुपए की ठगी करने का गम्भीर आरोप लगाया है।

पीड़ित पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने शिकायती पत्र सौंपते आल इंडिया हेल्थ कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी धनीराम सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष,निवासी भगवान पुर हरिद्वार,मनोज कुमार राष्ट्रीय महासचिव निवासी रिठौरा जिला बागपत पर एफ आई आर दर्ज करवाने की मांग की है।

फिर तो नए संगठन बहाली के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए की ठगी करने का गम्भीर आरोप लगाया है।
आल इंडिया कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर संगठन के मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ये एक जगह का मामला नहीं है 75 जिले के लोगों से ठगी की गई है सीओ साहब के बयान दर्ज करवाने आए है।मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

आगरा मंडल के संगठन के पदाधिकारी विनोद कुमार अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे के एटा के साथियों के साथ ठगी हुई है साथ ही प्रदेश प्रत्येक जनपद में ये ठगी की गई है ।हम लोगों ने शिकायत की थी आज उसका ब्यौरा देने आए है।हम लोग एफ आई आर दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं।

शिकायत करने बालों में हरदेवी पत्नी रामदास निवासी गढ़ी काकोडा,संतोष कुमारी पत्नी देशराज सिंह ग्राम गढ़ी ककोडा,राजेंद्र सिंह यादव,रामशंकर,वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों ठगी पीड़ित शामिल रहे हैं।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *