हृदय रोग शिविर : झारखंड राज्य में संपूर्ण निःशुल्क; जन्मजात हृदय रोग जाँच एवं उपचार मेगा स्क्रीनिंग शिविर।

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के हृदय विशेषज्ञों द्वारा संचालित : कृपया ध्यान दें झारखंड राज्य में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease- CHD) से पीड़ित बच्चों हेतु संपूर्ण निःशुल्क जाँच एवं उपचार के लिए मेगा स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बताते चले की यह शिविर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के हृदय विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जाएगा।

कृपया निम्नलिखित शिविर कार्यक्रम विवरण पर ध्यान दें:-


दिनांक: 2 जनवरी 2026
जिला : रामगढ़
पहला स्थान : सदर अस्पताल, रामगढ़। प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
दूसरा स्थान:
सीएचसी मांडू स्वास्थ्य केंद्र दोपहर 12:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक।


दिनांक: 3 जनवरी 2026 जिला : लातेहार
पहला स्थान: गवर्नमेंट रेफरल हॉस्पिटल, गारू। प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
दूसरा स्थान: सदर अस्पताल, लातेहार (सरकारी अस्पताल) दोपहर 1:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक।


दिनांक: 4 जनवरी 2026 जिला: धनबाद
पहला स्थान: सदर अस्पताल, धनबाद। प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
दूसरा स्थान: सीएचसी बाघमारा, गवर्नमेंट हॉस्पिटल। दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक।


दिनांक: 5 जनवरी 2026 जिला: बोकारो
पहला स्थान: सदर अस्पताल, गवर्नमेंट डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, बोकारो। प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
दूसरा स्थान: सीएचसी कसमार, गवर्नमेंट हॉस्पिटल, जिला बोकारो। दोपहर 1:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक।


दिनांक: 6 जनवरी 2026 राजधानी रांची।
स्थान: सदर अस्पताल, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, रांची। प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक।


दिनांक: 7 जनवरी 2026 श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल
आउटर सर्कल रोड, साउथ पार्क, बिष्टुपुर, जमशेदपुर, झारखंड। प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक।


दिनांक: 8 जनवरी 2026 श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल
आउटर सर्कल रोड, साउथ पार्क, बिष्टुपुर, जमशेदपुर, झारखंड।

प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
यह मेगा स्क्रीनिंग कैंप है। इस शिविर के अंतर्गत ECG, PCG, Echo (ईको) सहित सभी आवश्यक जाँचें की जाएँगी। हृदय विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, आगे की चिकित्सा योजना एवं आवश्यकता होने पर ऑपरेशन तक की सलाह प्रदान की जाएगी।

यह संपूर्ण सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा किसी भी प्रकार का शुल्क/चार्ज नहीं लिया जाएगा। कृपया ध्यान दें; नए मरीजों की जाँच हेतु केवल आधार कार्ड अनिवार्य है। पुराने मरीजों की जाँच हेतु पूर्व चिकित्सकीय दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

उपरोक्त के संदर्भ में दिए गए नंबर 97981 97363, 6299737695 पर संपर्क किया जा सकता है। एक बार पुनः ध्यानाकर्षित करना चाहूंगा कि श्री सत्य साई संजनी अस्पताल द्वारा यहां सारी सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है। आपको बता दे की यहां किसी प्रकार का बिलिंग काउंटर नहीं है। यह भारत का ऐसा मानवीय अस्पताल है जहां मरीजों को भगवान (साई राम) कह कर पुकारा जाता है। हमारा एकमात्र स्लोगन- लव ऑल -सर्व ऑल; सबकी सेवा – सबसे प्यार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *