बहराइच नाबालिग को भगा कर ले जाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


बहराइच। थाना रिसिया पुलिस ने नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी राजू पुत्र सुन्दर निवासी ककरही सलारपुर थाना दरगाह शरीफ को संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया।


यह गिरफ्तारी 13 फरवरी 2026 को मछली मंडी तिराहा से सुबह करीब 9:45 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।


गिरफ्तारी टीम में पन्नालाल गोंड व महावीर पाल शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *