अलीगंज (एटा)।
अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा अलीगंज द्वारा स्थानीय बांके बिहारी गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोगों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद बढ़ता है और संगठन को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज के विकास, शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए समाज की एकता बनाए रखने और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा अलीगंज के अध्यक्ष अरविंद कुमार सोनी एडवोकेट, उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आदेश कुमार वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा सहित करीब दो दर्जन से अधिक क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
