अलीगंज तहसील में धूमधाम से मना होली मिलन समारोहअध्यक्ष ने अधिवक्ताओं संग खेली होली, पूर्व विधायक सतीश चंद्र शाक्य को किया नमन


अलीगंज (एटा)। अलीगंज तहसील परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, भाईचारे व एकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में रंग-गुलाल और पारंपरिक होली गीतों के बीच उत्सव का माहौल छाया रहा।


समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने की। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ होली खेलते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जिसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए।


इस अवसर पर पूर्व विधायक एडवोकेट सतीश चंद्र शर्मा का चित्र लगाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके क्षेत्रीय विकास एवं अधिवक्ता समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।


समारोह में नायब तहसीलदार सतीश कुमार समेत वेद प्रकाश यादव, अमरीश यादव, बी.के. अवस्थी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से अधिवक्ता समाज में आपसी समन्वय और एकजुटता मजबूत होती है। समारोह उल्लासपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *