होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं से की वार्ता

मोदी जी का नारा है अबकी बार 400 पार हमारा है

माथे पर चंदन का तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

एटा।लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए संसदीय क्षेत्र अलीगंज के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन कर वार्ता की। सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर अपने-अपने बूथ को जिताएं और भारतीय जनता पार्टी के नारे अबकी बार 400 पार को सफल बनाएं।

विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के कायमगंज रोड स्थित एसएस रिसोर्ट और मैनपुरी रोड स्थित एसपी रिसोर्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सांसद मुकेश राजपूत नें पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्षों के साथ होली मिलन समारोह मनाया और कहा कि सभी सदस्य सक्रिय रहकर अपनी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने-अपने बूथ को जिताएंगे माननीय मोदी जी का नारा है अबकी बार 400 पार हमारा है जिसको हमें पूर्ण करके दिखाना है।

वार्ता के माध्यम से चुनावी शंखनाद करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनावों के लिए पुरी तरह से तैयार होने का आग्रह किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है तो इसके पीछे लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओ का त्याग रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और समर्पित नेतृत्व के कारण आज भारत को पूरे विश्व में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और भारत एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकजुट है और एकजुट भाजपा को कोई भी राजनैतिक दल हराने की सोच भी नहीं सकता। कहा की पूरे देश में भाजपा चुनौती देने वाला कोई दल नहीं है और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। प्रदेश सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल से प्रदेश विकास के रथ पर सवार है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक ओर विपक्षी दल इसे मौका समझ कर ओछी राजनीति करने में व्यस्त रहे वहीं भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के बीच रहा और जरूरतमंद लोगों की बिना किसी डर के हरसंभव मदद करने में तत्पर रहा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विपक्ष के पास विरोध में बोलने के लिए कुछ नहीं है और कांग्रेस पार्टी बिना नेतृत्व के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि कार्यकाल में पहले दिन से लेकर प्रदेश सरकार आम जनता के लिए कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहा है।

विधायक सतपाल सिंह राठौर ने कहा सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर डबल इंजन सरकार कार्य कर रही है। कहा की उनकी सरकार ने तमाम योजनाओं को संचालित कर ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिलाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार में देश ने तरक्की की है हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। सरकार का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के तरफ रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और रोजागार दिए जाने का भी उनकी सरकार कार्य कर रही है।

उनकी सरकार में विदेश नीति सुद्रण हुई है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। होली मिलन समारोह के अवसर सभी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राघवेंद्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष, आमोद आर्य सूरज राठोर डाक्टर अशोक रत्न शाक्य गोपाल शर्मा जिला दिनेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता सूर्य कान्त गुपृता उपाध्यक्ष भाजपा, कपिल गुप्ता सभासद, सौरभ गुप्ता मण्डल महामंत्री,संजय गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!