अलीगंज  एसपीएस गेस्ट हाउस मैनपुरी रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

अलीगंज l एसपीएस गेस्ट हाउस मैनपुरी रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के साथ फूलों की होली खेली क्षेत्रीय जनता के साथ गले मिलकर विधायक ने होली के पर्व आनंद लिया । मुख अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने सभी क्षेत्रवासियों को की होली की शुभकामनाएं।


विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने अपने गेस्ट हाउस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने भी भाग लिया।

होली मिलन समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा क्षेत्र की जनता ने दो बार क्षेत्र की सेवा का मौका दिया है लगभग 9 वर्ष से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है सपा शासन में चेहरे देखकर विकास कार्य कराए जाते थे परंतु बीजेपी की सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास का कराए गए हैं करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का कार्य किया गया है

शिक्षा के क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज तथा रोडवेज बस अड्डा और रामलीला मैदान का सौंदर्य करण कराया गया है तथा मुख्यमंत्री के द्वारा 11 सड़क परियोजनाओं की मंजूरी मिली है लगभग 89 करोड रुपए की लागत से इन सभी परियोजनाओं पर काम होना है उन्होंने बताया प्रदेश में कानून का राज है भाजपा के शासनकाल में अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है

उन्होंने कहा 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी उन्होंने क्षेत्र की जनता से कहा भाजपा पर विश्वास करें। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया विधानसभा क्षेत्र में अभी तक किसी भी सरकार ने इतने विकास कार्य नहीं कराई है जीतने की क्षेत्रीय विधायक ने पहल करके एलियन विधानसभा क्षेत्र में कार्य कराई है उन्होंने केंद्र सरकार की बीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीणो को गांव स्तर पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रो का ढांचा मजबूत होगा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इस पार्टी में भाई भतीजा बाद नहीं चलता है छोटा सा छोटा कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंच सकता है उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों को थे और लोगों को जागरूक करें क्योंकि भाजपा सरकार का लक्ष्य है गांव के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिले।

कार्यक्रम के अंत में विधायक और सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर अशोक रतन शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी, जैथरा अध्यक्ष विवेक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जीतू राठौर ,सूरज सिंह राठौड़, बृजेश गुप्ता ,आमोद आर्य ,सूर्यकांत गुप्ता, आशीष राजपूत, अर्जुन सिंह कश्यप ,लोकपाल सिंह शाक्य, गोपाल शर्मा ,पीयूष शाक्य, सृष्टि शर्मा, राजीव चौहान, विकास गुप्ता, सर्वेंद्र राजपूत सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *