अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला बल्लभ गांव में एक होमगार्ड के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार शाम की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैमंगलवार सुबह कोतवाली अलीगंज में तहरीर देकर पीड़ित इंद्रपाल पुत्र तालेवार सिंह ने बताया कि वह करीब शाम 5 बजे अपने घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत की ओर जा रहे थे।

रास्ते में उनके पड़ोसी जसबीर पुत्र जमादार, सुबोध पुत्र जसवीर, राहुल पुत्र मनवीर, अवनीश पुत्र मनवीर और अमरपाल पुत्र शिवरतन द्वारा सड़क पर मिट्टी व पत्थर डाल रखे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि उपरोक्त सभी लोगों ने एकराय होकर इंद्रपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इंद्रपाल को हमलावरों से बचाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल होमगार्ड का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी अलीगंज निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल जारी है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
