मानव तस्करी करने वाला गिरफ्तार।

नवयुग समाचार

बहराइच पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व महिलाओं व बालिकाओ के प्रति अपराध कारित करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)

डाॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार मय हमराही पुलिस बल व एसएसबी बल द्वारा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच में दिनांक 28.09.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 0432/2024 धारा 143(2) बी.एन.एस. में जिला दैलेख राष्ट्र नेपाल निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को भगाने वाला नामजद अभियुक्त मुसलिम पुत्र हनिफ निवासी बड़ागाव मनकौड़ा थाना शारदानगर जनपद लखीमपुर उत्तरप्रदेश उम्र करीब 19 वर्ष को बॉर्डर इंटरेक्शन टीम की सूचना के आधार पर दिनांक 27.09.2024 को समय 21.45 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रुपईडिहा चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया गया ।

मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया व पीड़िता को आवश्यक कार्यवाही के पश्चात महिला आरक्षी के साथ वन स्टाप सेन्टर रवाना किया गया ।

अभियुक्त का नाम पता
– मुसलिम पुत्र हनिफ निवासी बड़ागाव मनकौड़ा थाना शारदानगर जनपद लखीमपुर उत्तरप्रदेश उम्र करीब 19 वर्ष

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का नाम
1. उप निरीक्षक विजय कुमार ,
2. मु0आ0 मुलायम यादव
3. मु0आ0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

गिरफ्तारी करने वाली एसएसबी टीम का विवरण
1. सा0उ0नि0 सा0 सदानंद कलिता
2. मु0आ0 हिरा सिंह
3. आ0 सा0 महिला रूचि चन्द्र
4. आ0 सा0 महिला दीक्षा देव
5. एएचटीयू एसएसबी के सहायक उ0नि0 राजकुमार थापा
6. मु0आ0 शतीस कुमार शुक्ला
7. आ0सा0 महिला ज्योती देवी 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रुपईडीहा

मानव सेवा संस्थान टीम का विवरण-
1. देशराज वर्मा
2. रीता वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!