सर्दियों में गुड़ का चाय नहीं पिया; तो क्या पिया, गुड़ है गुणकारी…..

गुड़ : गुड़ है गुणकारी। काली, भूरी, लाली रंग की गुड़ है; सदाबहार। गुड़ में होते हैं कई गुणकारी पोषक तत्व; आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स जैसे मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करने और पाचन सुधारने में मदद करता है। वहीं मनुष्यों के लिए चीनी हानिकारक है; यह मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, दांतों की सड़न, त्वचा संबंधी समस्याएं (जैसे मुंहासे और झुर्रियां) और ऊर्जा की कमी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

सर्दियों में गुड़ वाली चाय का सेवन न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक : गुड़ में मौजूद जरूरी तत्व और चाय की गर्माहट मिलकर शरीर को गर्माहट और ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए गर्म चीजों का सेवन करना होता है। गुड़ वाली चाय इसमें मददगार साबित होती है क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करती है। गुड़ में मौजूद आयरन और मैग्नीशियम जैसे तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और ठंड से बचाते हैं।

इसके अलावा चाय में मौजूद मसाले जैसे इलायची और अदरक भी गर्माहट देने में सहायक होते हैं, जिससे आप ठंड में भी स्वस्थ महसूस करते हैं। गुड़ वाली चाय में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे आप बीमारियों से दूर रहते हैं। नियमित रूप से गुड़ वाली चाय पीने से आपका शरीर अधिक स्वस्थ और मजबूत बनता है।

गुड़ वाली चाय पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार साबित होती है। इसमें मौजूद अदरक और इलायची जैसे मसाले पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इस तरह गुड़ वाली चाय का सेवन आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। गुड़ वाली चाय सांस संबंधित समस्याओं जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस से राहत दिलाने में मददगार साबित होती है। इसमें मौजूद इलायची और अदरक के कारण सांस नली खुलती है और श्वसन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।

यह चाय ठंड के मौसम में खासतौर पर लाभकारी होती है क्योंकि ठंड से होने वाली समस्याओं से बचाव होता है। गुड़ वाली चाय मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स तनाव कम करने में मदद करते हैं और मूड बेहतर बनाते हैं।

नियमित रूप से इस चाय का सेवन करने से आप अधिक खुश रहते हैं और मानसिक शांति प्राप्त करते हैं। गौरतलब हो कि चाय की शौकीनों ने बताया कि ठंढ़ी के दिनों में इस प्रकार की चाय न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी उत्तम चाय माना जाता है। गुड़ की खरीदारी के वक्त सफेद व पीले रंग के गुड़ से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *