विधिवत निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में; चुनाव संचालन समिति का अहम योगदान :टुन्नु TWU

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन ‘TWU’ सभागार में टाटा वर्कर्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र का वितरण दिनांक 13 फरवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे किया गया। बताते चले की निर्वाची पदाधिकारी श्रीनिवास एवं सभी चुनाव समिति सदस्यों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी “टुन्नु”, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह। उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी एवं राजीव कुमार चौधरी।

सहायक सचिव नितेश राज, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू। कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे का जोरदार स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा।

इस सम्मान समारोह को आगे बढ़ते हुए सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज धर्मबीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी व महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह से आग्रह किया की वे चुनाव संचालन समिति 2024 के रिटर्निंग ऑफिसर श्रीनिवास राव, अजीत कुमार लकरा, संतानु राय, प्रभु नाथ सिंह, रबिंदर कुमार सिंह, दीपक कुमार, निशांत कुमार को शॉल व पुष्प गुच्छ भेट कर समानित करें।

इसके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के 203 कार्यकारिणी सदस्यों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 11पदाधिकारी एवं 203 सदस्य कुल 214 कार्यकारिणी समिति सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र चुनाव संचालन समिति के द्वारा किया गया। अंत में रिटर्निंग ऑफिसर श्रीनिवास राव ने चुनाव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सभी मददगारों को धन्यवाद देते हुए प्रेस एवं मीडिया के सभी बंधुओं को हृदय से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!