गदड़ा में राम भक्तों के घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी पूजित मंत्रो अक्षत, भव्य फोटो व हैंड बिल भेंट किए गए।

जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल अंतर्गत गदड़ा में रविवार के दिन दिनांक 7 जनवरी 2024 को सैकड़ो राम भक्तों के घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सनातन धर्म शोध संस्थान जमशेदपुर झारखंड द्वारा जारी पूजित मंत्रो अक्षत का सील पैकेट, श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य फोटो तथा हैंड बिल आदि भेंट किए गए। हैंड बिल जिसमें विश्व के राम भक्तों से निवेदन समेत श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विवरण आदि अंकित है। वहीं राम भक्तों ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए 22 जनवरी के दिन अपने-अपने क्षेत्र को राम-मय करने का संकल्प लिया।

बताते चले कि हैंड बिल में विश्व के राम भक्तों को संदेश दिया गया है कि आगामी पौष शुक्ल, द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभदिन, प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। उक्त अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा।

वही हैंड बिल के दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि मंदिर के संपूर्ण भौतिक स्थिति को दर्शाया गया है। उपरोक्त के दौरान रेखा राव, के एम देवी, कविता देवी, शोभा देवी,भाजपा गोविंदपुर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी कुमारी, उपाध्यक्ष सुष्मिता दास, महामंत्री वंदना ठाकुर, भाजपा गोविंदपुर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री विवेक कुमार सिंह, बैजू कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार (पंडित), वीरेंद्र दुबे, संजीव कुमार आदि शामिल हुए।

विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!