
लखनऊ 22फरवरी । शिक्षा मानव जीवन का आधार है इसलिए प्रत्येक अभिभावक को हर हाल में चाहे जितनी भी विषम परिस्थिति हो बच्चों को पढ़ाने का काम करना चाहिए l उक्त विचार आज एस एस डी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा लखनऊ के 26 वे वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष और हीरालाल यादव ग्रुप आफ कॉलेजेस के चेयरमैन कुंवर राम सिंह यादव ने व्यक्त किए

l उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया l इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सरोजिनी नगर द्वतीय के पार्षद रामनरेश रावत ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें l क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही आपका विकास होगा l

आपकी प्रगति होगी l इसका कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है l आपको मेहनत करनी होगी l उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के द्वारा दिए गए स्मार्ट क्लास का फीता पर काट करके उद्घाटन किया l
विधायक जी को बधाई देते हुए प्रबंधक रामानंद सैनी, डायरेक्टर प्रशांत सैनी ,पार्षद राम नरेश रावत , अधिवक्ता मंजू सैनी ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक रंगारंग कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए l

सैकड़ों अभिभावको के अलावा अनुज यादव, शिवकुमार रावत, लाल सिंह, योगी आर के श्रीवास्तव, उमाशंकर श्री माली, देवराज मौर्य ने भी कार्यक्रम में शिरकत की l प्रबन्धक रामानन्द सैनी ने बताया कि अब बच्चों को स्मार्ट क्लास से शिक्षा प्रदान की जायेगी l
