बसंत बयार के माहौल में जिला पार्षद कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर परसुडीह स्थित देवराज पैलेस में जिला पार्षद कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ रविवार के दिन मनाया गया। जिला पार्षद कुसुम पूर्ति ने महादेव भगवान की पूजा कर रंग अबीर परोसी। समारोह में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं होली के गीतों पर महिलाओं ने धमाल मचाया और होली के लोकगीत गाए।

उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने होली पर्व ‘वसंत’ की बखान की। उन्होंने कहा होली पर्व बसंतऋतु में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा जाता है। वसन्त ऋतु में वातावरण का तापमान सुखद रहता है। बसंत ऋतु यानी स्प्रिंग सीजन में प्रकृति अपने नवीनीकरण का संकेत देती है! वसंत को ऋतुराज कहते हैं क्योंकि इस ऋतु में न अधिक सर्दी पड़ती है और न अधिक गर्मी।

वसंतोत्सव के इस मौके पर भाजपा से जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, नमन संस्था के संस्थापक अमरजीत काले, भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, राजन, धनजी, धीरज शर्मा, धनंजय कुमार, रानी मिश्रा, इंदु देवी, संजू, बीना मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया सुनीता नाग, वार्ड मेंबर एवं स्थानीय महिलाओं ने होली मिलन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *