नये कानूनों के बारे मे आम नागरिकों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों को दी गई जानकारी

नए कानूनों के 𝟑 आधार, न्याय, निष्पक्षता और समान व्यवहार-सीओ


अलीगंज। भारत में आज से लागू हो रहे तीन नए कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के मद्देनजर थाना अलीगंज में बैठक कर आम नागरिक एवं संभ्रांत व्यक्तियों को जानकारी दी गई।

थाना कोतवाली अलीगंज में उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकार सुधांशु शेखर द्वारा बैठक कर आम नागरिकों व संभ्रांत व्यक्तियों को आज से लागू हो रहे हैं नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर ने महत्त्वपूर्ण प्रावधानों, अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उपजिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी ने आमजन के साथ बैठक आयोजित कर अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही कानून व्यवस्था में संशोधन होकर नये बने आपराधिक कानून के संबंध में जानकारी दी।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!