प्रखंड परिसर में जैवविविधता प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के आयोजन में BMC व आयुर्वेद पर जानकारी दी गई।

जमशेदपुर प्रखंड :झारखंड जैव विविधता पर्षद रांची की सदस्य सचिव शैलजा सिंह के निर्देशानुसार NGO जन जागरण केंद्र, हजारीबाग द्वारा शनिवार को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड के पंचायत समिति भवन में प्रमुख पानी सोरेन के अध्यक्षता में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जैव विविधता पर्षद, राँची के तकनीकी पदाधिकारी हरिशंकर लाल ने जैव विविधता का संरक्षण, बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी (BMC) के कार्यों, जड़ी-बूटी एवं आयुर्वेद के महत्व के बारे में जानकारी दिए।

वहीं संस्था के प्रशिक्षक जीतेन्द्र नाथ चौबे ने बताया कि किस प्रकार पृथ्वी का निर्माण हुआ और पिछले कुछ वर्षों में हमने पृथ्वी को विनाश की ओर ढकेला वहीं इसे हम जैव विविधता के माध्यम से किस प्रकार बचा सकते है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी सुबीर कुमार दंडपात, NGO के कार्यक्रम संचालक अमित वर्मा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर रीता गोप, बैंक ऑफ इंडिया के कर्मी तथा लुआबसा पंचायत एवं पश्चिम कालीमाटी पंचायत के मुखिया के उपस्थिति में पाँच पंचायत के जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्यों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!