एग्रीस्टैक सर्वे के तहत तहसील स्तर पर 58 प्रतिशत कार्य संपन्न

अलीगंज। फसलों के उपज का सटीक अनुमान लगाने के किये एग्रीस्टैक सर्वे किया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लेखपालों को दी गई है। जिसका एसडीएम अलीगंज द्वारा निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने ग्राम खरसुलिया और नयागांव में एग्री स्टेक सर्वे का निरीक्षण किया गया तथा सर्वेयर को शीघ्र और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने को निर्देशित किया। एग्रीस्टैक सर्वे के लिए ग्रामपति, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक को लगाया गया है लेखपाल की ओर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

ई-पड़ताल का निरीक्षण कर जायजा लिया साथ ही उन्होंने ई सर्वे को सही व सटीक तरीके से करने को निर्देशित किया साथ ही बीडीओ को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में जहां कहीं कम काम हुआ है वह 25 सितंबर तक पूरा कराये।
तहसील स्तर पर करीब 58% सर्वे क्रॉप का कार्य हो चुका है बाकी कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा कराया जायेगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में उगाई जाने वाली फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण के लिए एग्री स्टैक परियोजना के तहत डिजिटल क्राप सर्वे किया जा रहा है। इससे यह पता चलेगा कि किस किसान ने अपने खेत में कौन सी फसल बोई है।
बाढ़, आपदा, सूखा के समय बीमा कंपनी को जब फसल के नुकसान के लिए धन देना पड़ेगा। तब यह पता चल जाएगा कि किस किसान का कितना नुकसान हुआ है। इस सर्वे से पूरा रिकार्ड कृषि विभाग के पास मौजूद रहेगा। प्रदेश सरकार की ओर से फसलों की बुआई से लेकर उपज तक का सटीक आंकलन के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है। इस मौके एसडीएम जगमोहन गुप्ता के साथ नायब तहसीलदार सतीश चंद्र, सम्बन्धित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश
