एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-विद्यालय कैरम चैम्पियनशिप का समापन

संवाददाता
रांची: सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालय कैरम चैम्पियनशिप का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता में रांची क्षेत्र के आठ प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें चार श्रेणियों — अंडर 14 बालक, अंडर 14 बालिका, अंडर 18 बालक एवं अंडर 18 बालिका — में मुकाबले आयोजित किए गए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री नीरज कुमार सिन्हा थे, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और खेल भावना को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की।आयोजन में एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री कुणाल कश्यप एवं जिला कैरम संघ के सचिव श्री अशोक कुमार डे विशेष रूप से उपस्थित थे।विद्यालय के प्राचार्य श्री शादान आलम ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और खेलों के माध्यम से अनुशासन, एकता और नेतृत्व कौशल के विकास पर बल दिया।

प्रतियोगिता परिणाम:
अंडर 14 बालिका वर्ग
प्रथम: अराध्या सिन्हा (जेवीएम श्यामली)
द्वितीय: जोबिया जाफरीन (जेवीएम श्यामली)
तृतीय: इशानवी गुप्ता (जेवीएम श्यामली)
अंडर 18 बालिका वर्ग
प्रथम: अंशिका शर्मा (फिरायालाल पब्लिक स्कूल)
द्वितीय: ईशी सिंह (जेवीएम श्यामली)
तृतीय: सुनिधि कुमारी (फिरायालाल पब्लिक स्कूल)
अंडर 14 बालक वर्ग
प्रथम: राजबीर सिंह (जेवीएम श्यामली)
द्वितीय: अरमान कुमार स्वांसी (कलकत्ता पब्लिक स्कूल)
तृतीय: कार्तिक कुमार (फिरायालाल पब्लिक स्कूल)
अंडर 18 बालक वर्ग
प्रथम: आयुष कुमार (जेवीएम श्यामली)
द्वितीय: रितुल (फिरायालाल पब्लिक स्कूल)
तृतीय: सौरव बाखला (कलकत्ता पब्लिक स्कूल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *