कृषि विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट्रस गोष्ठी का किया गया आयोजन।।

माधौगण:जालौन- विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को राजकीय बीजगोदम पर अंतरराष्ट्रीय मिलेट्रस वर्ष 2023-24 गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे जिला मुख्यालय से आये कृषि वैज्ञानिक महरूफ अहमद ने किसानो को खेती संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।

शुक्रवार को बीजगोदम पर आयोजित गोष्ठी में जिला मुख्यालय से आये कृषि वैज्ञानिक महरूफ अहमद ने ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधित फसलों की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि रागी, मंडुआ, सावा, बाजार, ज्वार आदि खेती करने के लिए किसान नई तकनीक से खेती करने के लिए अपनी मृदा का परीक्षण कराकर कृषि वैज्ञानिक से जानकारी लेकर अपनी खेती की उपज में बृद्धि कर सकते हैं। बीटीएम अवधेश राठौर ने ग्रामीण किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि मोटे अनाजो से विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं एवं प्राकृतिक खेती करने पर किसानों को जोर दिया। जिसमें जीवामृत, धनजीवामृत बनाने का तरीका विस्तार पूर्वक समझाया। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।
उक्त कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक महरूफ अहमद, राजकीय बीजगोदम प्रभारी गजेंद्र सिंह, बीटीएम अवधेश राठौर, अंगदसिंह एसएमएस, बशरत अली टीएसी, शिवजी द्विवेदी टीएसी, दिलीप पटेल एटीएम आदि सहित क्षेत्रीय कृषक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!