International women Day : महिला दिवस क्या होता है श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में जाकर देखें।

जमशेदपुर। दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया परंतु एक ऐसा अस्पताल जिसे श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के नाम से जाना जाता है जहां उपस्थित महिला मरीजों ने बताया कि इस अस्पताल में प्रतिदिन महिला दिवस मनाया जाता है।

आज के कमर तोड़ महंगाई के जमाने में भी एक ऐसा अस्पताल जहां सारी व्यवस्थाएं निःशुल्क होने के बावजूद भी मरीज को भगवान (साई राम) कह कर पुकारा जाता है। वहां उपस्थित महिला मरीजों ने बताया कि अस्पताल के सारे वरिष्ठ व कनिष्ठ कर्मचारीयों के अपने कर्तव्य के प्रति कृतज्ञता व संस्कार देखकर हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि हमारा बच्चा पृथ्वी के इस संस्कारी अस्पताल में आया।

बताते चलें कि यह संस्थान “प्रेम और करुणा” के साथ बिना किसी भेदभाव के सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। तथा दुनिया भर में स्थित इस अस्पताल का मूल संदेश सभी से प्रेम करो – सभी की सेवा करो है। बहरहाल इस अस्पताल में मातृ एवं शिशु रोग, बाल हृदय रोग व आंखों का इलाज पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *