बरगदवा अंसारी में कल ‘इस्लाह-ए-मुआशरा’ जलसा

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बरगदवा अंसारी में कल, 16 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को नमाज़-ए-इशा के बाद समाज सुधार (इस्लाह-ए-मुआशरा) के उद्देश्य से एक भव्य जलसा और नातिया मुशायरा आयोजित होगा।

​जलसे की सदारत मौलाना ओबैदुर्रहमान करेंगे, जबकि हज़रत मौलाना रफीउद्दीन क़ासमी का अहम ख़िताब होगा। नातिया मुशायरे में इमरान साग़र मउवी और असद महताब समेत कई शायर कलाम पेश करेंगे।

​नौजवान कमेटी बरगदवा अंसारी ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *