दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी का सर्वोच्च सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता। आंदोलनकारी को 10% क्षैतिज आरक्षण।

अनिश्चितकालीन धरना 28 घंटे के बाद स्थगित : रांची, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के द्वारा आहूत विधानसभा के समक्ष आयोजित अनिश्चितकालीन धरना – प्रदर्शन, अनशन कार्यक्रम सरकार के द्वारा आंदोलनकारीयों की मांग को मान लिए जाने के पश्चात आज 11 मार्च 2026 को 28 घंटे के बाद स्थगित किया गया। वहीं हेमंत सोरेन जिंदाबाद – हेमंत सोरेन जोहार जोहार के नारे लगे।

राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर माननीय संसदीय कार्य मंत्री एवं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मंत्री सुदीप सोनू मंत्री तथा मध्य निषेध मंत्री योगेंद्र महतो के साथ वार्ता हुई।

मंत्री सुदीप सोनू आंदोलनकारी की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए कहा कि आंदोलनकारी को पूर्व में सरकार के द्वारा जो 5% क्षैतिज आरक्षण दिया जाता रहा है उसे बढ़ाकर अब 10% क्षैतिज आरक्षण देने पर विचार होगी तथा सभी आंदोलनकारियों को सम्मान पेंशन के रूप में अभी 100 करोड रुपए का एक छोटा पैकेज माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात तैयार किया गया है। इसे जल्द लागू किया जाएगा।

इस संदर्भ में चलते सत्र में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक होगी और जो तकनीकी दिक्कतें हैं उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलनकारी का सर्वोच्च सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता होगी।

बताते चले की प्रतिनिधि मंडल में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो केंद्रीय सचिव प्र रतनलाल महतो, दिवाकर साहू, भारडूल भुइयां, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की, दुमका प्रमंडल के अध्यक्ष जीतन कोल, ऋषितोश झा विनोद रजवार, भीमसेन सांगा एवं चंद्र धन सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।

वहीं उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही, योगेंद्र महतो, अनथम लकड़ा प्रकाश खलखो, सुजात टोप्पो, सोमारी देवी, राजेश लकड़ा, विजय सिंह, सुजीत कुमार राम, दिनेश महतो, सविता सिंह, कैलाश सिंह, प्रवीन मेहता, प्रमोद सोनी, शशिकांत भगत, पुनीत उरांव, नीलू देवी, राम नंदन साहू, धनंजय कुमार, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबु काली माईति समेत हजारों की संख्या में झारखंड आंदोलनकारीयों ने उक्त स्थल पर दस्तक दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *