जमशेदपुर। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि, हर-हर महादेव से गूंज उठा शहर के सभी शिवालय।

महाशिवरात्रि : इस महापर्व का हर शिवभक्तों को बेसब्री से रहता है इंतजार। आज के दिन भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-आराधना, मंत्रोचार और अनुष्ठान आदि करते है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में इस महा पर्व को मनाया जाता है।

मान्यता है कि भगवान शिव के 108 नाम हैं। इनके नामों का जाप करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जमशेदपुर के श्रद्धालुओं ने ज़्यादातर महादेव की और अनेक शुभ नामों- आदिदेव, उमापति, त्रिपुरारी, शिवशंकर आशुतोष, कपाली, गंगाधार पार्वतीवल्लभ, महाकाल, रामेश्वर, भिलपती, भिलेश्वर, नीलकंठ को लेकर जयकारा लगाया। इस पावन अवसर पर जमशेदपुर शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में महादेव के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रातः प्रथम बेला से ही महिला श्रद्धालुओं का हुजूम सभी मंदिरों में उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। शहर के ज्यादातर शिवालयों में जल चढाने को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। मंदिरों में प्रातः काल में पूजा अर्चना के बाद संध्या बेला में बाबा भोलेनाथ की पालकी लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई जो की निर्धारित क्षेत्र तक भ्रमण कर पुनः मन्दिर परिसर पहुँचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान कई स्थानों पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा शिव बारात का आरती उतारकर स्वागत किया गया तथा प्रसाद भोग वितरण किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *