जमशेदपुर। भाजपाईयों ने राष्ट्रहित व सेना के सम्मान में निकाला तिरंगा यात्रा।

झारखंड, जमशेदपुर। कश्मीर के पहलगाम में निर्दोषों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक व आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करने में भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में लौह नगरी जमशेदपुर में निकाला गया तिरंगा यात्रा।

उक्त अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन से नागरिक मंच के बैनर तले एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से हुआ, जो की शहीद चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा माहौल इस पूरे यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

उपरोक्त यात्रा में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक मेनका सरदार व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से शामिल हुए। इनके अतिरिक्त कई पूर्व सैनिक, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और शहर के सम्मानित नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर हाथ में तिरंगा सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर सेना के पराक्रम और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के प्रति अपना समर्थन और गर्व प्रकट किया।

यात्रा के दौरान हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर राष्ट्रप्रेम की चमक स्पष्ट दिखाई दी। उक्त आयोजन ने संदेश दिया कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए जनता सदैव सेना और सरकार के साथ खड़ी है। यह तिरंगा यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित जिसने देशवासियों के मन में गर्व और सुरक्षा का भाव और गहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *