झारखंड, जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस; पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। उपरोक्त के उपलक्ष पर निरमा समूह का हिस्सा; नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NVCL), जो पहले लाफार्ज सीमेंट के नाम से जाना जाता था, के सौजन्य से एवं बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सालगाझुड़ी जमशेदपुर के द्वारा आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल सालगाझूड़ी में साल (सखुआ) सागवान आदि के छायादार पौधे संयुक्त रूप से लगाए गए।

वहीं मानगो पृथ्वी पार्क में पौधारोपण करते हुए जिला वन पदाधिकारी शबा आलम अंसारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण के माध्यम से जन चेतना उत्पन्न करते हुए डीएफओ ने लोगों को संदेश दिया कि बगैर पेड़ पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।

वृक्ष; जीवन पर्यंत मानव को प्राणवायु CO-2 के साथ, हर तरह की आवश्यकताओं की पूर्ति पूरे इमानदारी के साथ करते हैं। अतः स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए। उक्त अवसर पर डीएफओ के अलावा रेंजर दिग्विजय सिंह, उमेश यादव, महिला समाजसेवी पूर्वी घोष एवं नुवोको विस्टास सीमेंट प्लांट जोजोबेड़ा जमशेदपुर के प्लांट हेड दीपक सरकार, एच आर हेड, राजीव मिश्रा, पर्यावरण हेड अनुपम कुमारी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, प्रभु राम मुंडा, रणजीत सिंह समेत बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने उपरोक्त शुभ अवसर पर अपना योगदान दिया।
