TCU – TWU: टाटा कमिंस यूनियन के अधिकारियों ने आज टाटा वर्कर्स यूनियन का दौरा किया। वहीं उस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक संवादात्मक सत्र में भाग लिया। उपरोक्त के दौरान, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने उन्हें टाटा वर्कर्स यूनियन के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी और 100 साल की सफरनामा व उपल्ब्धि हासिल करने में पूर्व अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने वी.जी. गोपाल हेरिटेज हॉल का भी दौरा किया; जहां उन्होंने टाटा स्टील के कार्यकर्ताओं के विकास यात्रा के बारे में जाना। सहायक सचिव नितेश राज और उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने टाटा कमिंस से आए हुए अतिथियों को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूरे परिसर का भ्रमण कराया और उन्हें यूनियन के दैनिक कामकाज और कार्यशैली से परिचित कराया। जहां उन सभी को एक समृद्ध और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
