जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस याद किए गए।

झारखंड, जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन के द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंति पर यूनियन ने उन्हें याद किया। शुकवार के दिन संध्या 05:00 बजे यूनियन परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की फोटो पर मार्त्यापण एवं पुष्प अर्पित कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंति मनाई गई।

इसके साथ ही उनके आर्दशो एवं मार्गदर्शन पर चलने को प्रेरित हुए। इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष-शहनवाज आलम, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष-अमोद कुमार दुबे, एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति सदस्यगण एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि आज ही के दिन दिनांक 23 जनवरी 2026 की सुबहः 10.00 बजे के करीब टाटा वर्कर्स यूनियन, माइकॉल जॉन सेन्टर के डायरेक्टर जयदेव उपाध्याय की आकामिक निधन होनें के वजह से बहुत ही सादगी के साथ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंति मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *