जमशेदपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को 5 लाख से अधिक मतों से जीताने का लिया संकल्प।

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं चुनाव अभिकर्ता सह पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस मौजूद रहे। नामांकन दाखिले से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में एक वृहद नामांकन सभा के आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को 5 लाख से अधिक मतों से जीताने का लिया संकल्प।

बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को सोनारी स्थित हवाई अड्डा पर पहुंचे जहां भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री शेखावत ने नामांकन सभा में पहुंचकर भारत माता की जय, जय श्री राम के नारे एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की।

उन्होंने अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ जमशेदपुर सहित झारखंड के सभी 14 सीटों पर भाजपा एवं एनडीए की जीत का आह्वान किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजाति एवं कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत वरण महतो को वोट देकर तीसरी बार सांसद बनाने एवं नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में सिर्फ राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त नही हुआ बल्कि रामराज्य लाने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य कुशलता और पुरुषार्थ से बिद्युत बरण महतो इस बार पांच लाख से अधिक मतों से प्रचंड जीत हासिल करेंगे।

वहीं जमशेदपुर के निवर्तमान सांसद बिद्युत बरण महतो ने नामांकन सभा के दौरान भीषण गर्मी और तपती धूप में अपना आशीर्वाद व समर्थन देने आए जमशेदपुर की जनता व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!