Retirement farewell:
प्रतिमाह की भांति, इस माह भी टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर ने टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन किया। उक्त आयोजन आज दिनांक 9 सितंबर 2025, दिन सोमवार, को संध्या : 05:00 बजे यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया जिसमें 19 सेवानिवृत कर्मचारियो को एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया एवम सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कुपन भी भेंट की गई।
टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की। आज के इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी “टुन्नु” रहे। सर्वप्रथम श्री “टुन्नु ” ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना एवम सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे- पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी एवम सेवानिवृत कर्मचारियो द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर विनम्रता पूर्वक उत्तर दिए।
यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की “रस्म” टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने की। उक्त सभा में इन सभी के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्याय संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबु एवम टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।