झारखंड, जमशेदपुर। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबु काली माईति इन दिनों संगठनात्मक कार्यों में व्यस्तता को लेकर उन्होंने अपने स्वस्थ को किया अनदेखी; परिणाम स्वरूप इन दिनों वे अस्वस्थ चल रहे हैं। हालांकि उनके शुभचिंतकों के मंगल कामनाओं व उचित इलाज से उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
झारखंड आंदोलनकारी अध्यक्ष शिबु काली माईति ने बताया कि सरकार के माननीय अपर सचिव अनिल कुमार तिर्की ने सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर कहा है कि झारखण्ड अलग राज्य के गठन हेतु किये गये आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारियों को विभागीय संकल्प संख्या-1938, दिनांक-20.04.2021 के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाना प्रावधानित है।

अतः उक्त संकल्प में वर्णित प्रावधान के आलोक में अपने-अपने जिलों के चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कयास लगाया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन उपायुक्त महोदय के हाथों आंदोलनकारीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की उम्मीद है।
