रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सह झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पुष्कर महतो का 26 नवंबर 2025 को घाटशिला आगमन होगा। वे घाटशिला स्थित माझी महल भवन में आयोजित झारखंड आंदोलनकारी के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

श्री महतो इस सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान और स्वाभिमान से जीने के अधिकार विषय पर विचार रखेंगे। श्री महतो के साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही, केंद्रीय प्रवक्ता मो .बारीक व रोजलीन तिर्की भी भाग लेंगे। उपरोक्त जानकारी पूर्वी सिंहभूम झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिबू काली मईती ने दी। श्री मईती ने सभी को उक्त सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है।
