रांची, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में सर्कुलर रोड स्थित शहीद निर्मल महतो चौक के पास आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को निर्मल महतो की 75 वीं जयंती मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समस्या का संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि निर्मल महतो की जयंती राजकीय मान सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए।

बहुत ही साधारण तरीके से आज उनकी जंयती मनाई गई। निर्मल महतो के राजकीय मान सम्मान से ही झारखंड राज्य व सरकार का सम्मान है। उन्होंने मांग की की निर्मल महतो की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए एवं सरकार के द्वारा गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी एवं शहीद का दर्जा दिया जाए।
दक्षिणी छोटा नागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि निर्मल महतो ने जुल्म, अन्याय, अत्याचार, घूसखोरी के खिलाफ एवं झारखंडियों के रोजी, रोजगार एवं नियोजन की गारंटी के लिए संघर्ष करते हुए शहादत दिए। समता मूलक समाज के लिए उन्होंने नारा दिया खून तो खून है टपकता है तो जम जाता है जुल्म तो जुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है।
जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य तथा माय – माटी के मूल्य की रक्षा की लड़ाई अभी भी बाकी है। अपने अस्तित्व एवं अस्मिता की रक्षा के लिए एक और संघर्ष करने की आवश्यकता है।
प्रभारी अनथन लकड़ा ने कहा कि निर्मल महतो के संघर्ष हमें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबु काली माईति, झारखंड आंदोलनकारी दिनेश महतो, चामू उरांव, अनिल महतो, पप्पू राइन सहित अन्य आंदोलनकारी प्रमुख उपस्थित रहे।
