झारखण्ड देश का एक मात्र राज्य,जहां पत्रकारों को नहीं मिल रही कोई सुविधा: शाहनवाज हसन

पत्रकारों के लिए चुनौतियां अनेक, उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जा सकता: संपूर्णा नंद भारती

डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता एवं चुनौतियां विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।


सीसीएल के बचरा ऑफिसर क्लब में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा पत्रकार सम्मेलन का हुआ आयोजन।

संवाददाता
पिपरवार :सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा ऑफिसर क्लब में शनिवार को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन पिपरवार नगर कमेटी द्वारा एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, साहिबगंज एवं पाकुड़ के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

“डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता एवं चुनौतियां” विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने कहा कि पत्रकारों के समक्ष कई चुनौतियां हैं लेकिन उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगाया जा सकता है।


श्री भारती ने कहा अब हमें डिजिटल युग में सब कुछ एक फिंगर टिप पर उपलब्ध होता है, ऐसे में डिजिटल मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं चुनौतियों से घिरी हुई है। डिजिटल मीडिया ने समाचार की दुनिया में एक नई क्रांति का संचार किया है, अब हर व्यक्ति जो डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ा है वह घटनाओं को अपने मोबाइल में कैद कर उसे पोस्ट कर रहा है,

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के लिए यह ज़रूरी है कि वे अपनी सीमाओं को जानें, कोड ऑफ कंडक्ट सब पर लागू होता है। सबसे पहले कौन….. की रेस में हम बिना पड़ताल के किसी खबर को नहीं चलाएं। डिजिटल मीडिया के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती उनके द्वारा भ्रष्टाचार को उजागर करने पर होता है। श्री भारती ने कहा पत्रकारों पर को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम संगठित रहकर ही इन चुनौतियों से निपट सकते हैं।


भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि यह हमारा दुर्भाग्य है हम ऐसे राज्य से जुड़े हैं जहां राज्य सरकार पत्रकारों को कोई सुविधा नहीं दे रही है, पिछले बजट में की गई घोषणाओं को आज तक धरातल पर नहीं उतारा गया। श्री हसन ने कहा पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ बीमा योजना सहित अन्य योजनाएं जो मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में लागू है वह झारखण्ड के पत्रकारों के लिए अब तक लागू नहीं किया गया है।

गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों को सरकार कोई सुविधा प्रदान नहीं कर रही है। श्री हसन ने कहा विधायक- मंत्रियों के बीमार पड़ने पर उन्हें चार्टर प्लेन से इलाज के लिए भेजा जाता है जबकि एक पत्रकार जब दुर्घटना में घायल होता है तो राज्य सरकार की ओर से तत्काल कोई सहायता प्रदान नहीं की जाती। श्री हसन ने कहा झारखण्ड आज पत्रकारों के लिए सबसे बुरे राज्य की श्रेणी में अंतिम पायदान पर खड़ा है यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उन्होंने कहा हम सभी अब इसके विरुद्ध मजबूती से आवाज़ बुलंद करेंगे।


इस कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि मे सीसीएल के जीएम ईएंडटी एसके सिंह,झामुमो सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चन्द्रा, पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार,महालक्षमी कम्पनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजु भाई पटेल,आरवीएम केन्द्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन,मुखिया रीना देवी, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह मौजुद थे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती और संचालन रविंद्र कुमार सिंह एवं मासूम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया,जिसके बाद बचरा हाई स्कूल की छात्राओं के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।आयोजन समिति के पत्रकारों ने सभी अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया, जबकि अंग वस्त्र,पौधा,शाल एवं मोमेंटो देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया।जीएम ईएंडटी एसके सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शिता पत्रकारिता काफी जरूरी है।

वर्तमान में डिजिटल मीडिया के प्लेटफार्म पर भ्रामक खबर को रोकना निष्पक्ष पत्रकारों का कर्तव्य है।उन्होंने पिपरवार में इस तरह का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित होने पर खुशी प्रकट की और पत्रकारों के सुख दु:ख में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा ने कहा कि वर्तमान में पत्रकार विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है।

दूसरे राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकारों को सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जल्द ही संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराने की बात कही और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। धन्यवाद ज्ञापन पिपरवार के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद्र चौरसिया ने किया।

इस अवसर पर संगठन के आजीवन सदस्य सुभाशिष झा,चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप,प्रदेश सचिव अजीत सिंहा,रांची जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,हजारीबाग जिला अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, कोडरमा जिला महासचिव अनिल सिंहा,चतरा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव,धीरेंद्र प्रसाद,दिनेश पांडे,अरुण चौरसिया,मनोज प्रसाद, अनिल पांडे,संजय गुप्ता, गोपी चौरसिया,अर्जुन सोनी,मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद अशफर,विनीत कुमार,मोहसिन अंसारी, विश्वजीत चौहान,प्रकाश कुमार,प्रभाकर श्रीवास्तव, मोहम्मद नूर,उदय प्रताप सिंह,अजीज अंसारी,नौशाद आलम,बंटी उर्फ घनश्याम, श्रीकांत राणा,धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार,आकाश सोनी,कुंदन पासवान,शैलेश कुमार,अरविंद कुमार,बबलू कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ो पत्रकार मौजूद थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पिपरवार नगर कमेटी से मासुम अंसारी,नरेश चौरसिया, अशोक सिंह,राकेश सिंह, जयप्रकाश शाहा,याकूब अली,विपिन नायक,परवेज आलम,मुमताज अहमद, संजीव मिश्रा,आदर्श विश्वकर्मा,रशीद अंसारी, अरशद अंसारी,सनोज महतो सहित अन्य पत्रकारों का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *