झारखंड नामधारी पार्टियों ने आदिवासियों की भावनाओं को भड़का कर झारखंड को लूटने का कार्य किया :राम सिंह मुंडा

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा महानगर की ओर से पश्चिम विधनसभा के मानगो मंडल के गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के समीप आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को आदिवासी जनजाति सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक दीपक सुंडी एवं सहसंयोजक विनोद उमंग व जिला अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में आदिवासी जन सभा किया गया; जिसमें सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समुदाय के भाई-बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह सोय एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश बासके संयुक्त रूप से कर रहे थे जबकि सम्मेलन में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विनानंद सिरका ने किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं जिला के संगठन प्रभारी राम सिंह मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के तथाकथित झारखंड नामधारी राजनीतिक पार्टियों हमेशा आदिवासियों के भावनाओं के साथ खेलवाड़ करके झारखंड को लूटने का काम किया है।

यही कारण है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जेल के सलाखों के पीछे हैं। श्री मुंडा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा आदिवासी भाइयों के हितों के लिए तत्पर रहे हैं और आदिवासी हित में कार्य कर रहे हैं। वें कहें; देश में अगर कोई राजनीतिक पार्टी आदिवासियों के हित के लिए काम कर रहा है तो; वह है भारतीय जनता पार्टी। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आदिवासी भाई-बहन एवं कार्यकर्ता कमर कस ले और देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना भाजपा का उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाकर देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करे।

उक्त
सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सरदार काजू सांडील आदि ने संबोधन किया। वहीं मौके पर भाजपा महानगर के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा जन जाति मोर्चा के जिला संगठन प्रभारी सह प्रदेश मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मेघवाल टुडू, भाजपा के वरिष्ठ नेता खेला राम बेसरा आदिवासी जनजाति सम्मेलन में शामिल हुए साथ में पशिचम विधनसभा के पांच मण्डल अध्यक्ष शामिल हुए।

सभी अतिथियों ने माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे जनजातियों के लिए लाभकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रमेश बास्के, विजय सोय, संजय मुंडा, गुल्सन टूडू, विनोद माझी, मनोज बोद्ररा, दीपक सुंडी, गोपाल टोप्पो सुसील हेस्सा व गणेश सरदार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमुल्य समय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!