नेशनल जूनियर खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम हुई सूरत रवाना

जमशेदपुर : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित सब जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर से सूरत के लिए रवाना हुई। खो – खो झारखंड के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। टीम के हौसला अफजाई के लिए सुरेश नारायण चौधरी भी सूरत रवाना हुए।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 10 जनवरी से 14 जनवरी तक सूरत में आयोजित होगी।
टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार है।

खिलाड़ियों के नाम – कृष कुमार महाथा, रुद्रांश, तनिश कुमार साहू , सनी कुमार, दिनेश सिंह मुंडा, अंश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, ओम कुमार सिंह, समर कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सचिन दास, लुबीन हांसदा ।
कोच – दीपक कुमार।
मैनेजर -सुमित कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *