इस होली पर MMSY के लाभुकों के पिचकारी बोलेगा जोहार झारखंड- जोहार MMSY- जोहार हेमंत सोरेन।

MMSY-Holi : इस होली पर लगभग 50 लाख मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के घर एवं उनके परिवार में होली की खुशी दुगनी होने वाली है, उनके हर पिचकारी के रंग में होगा जोहार झारखंड- जोहर मंईयां सम्मान – जोहार हेमंत सोरेन।

राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक अच्छी सोच व पहल है कि उनके द्वारा जारी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की किस्त आम माह में विलंब चलेगा परंतु त्योहारों पर माननीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की किस्त जारी करने में विलंब नहीं करते जो कि त्योहारों से पूर्व मंईयां के खातों में राशि क्रेडिट कर दी जाती है ताकि राज्य के मंईयां को त्यौहारों में डबल खुशी मिल सके। वहीं मंईयां सम्मान के लाभुक बोले होली से पूर्व एक साथ दो माह का किस्त; हम और हमारे परिवार में खुशी को दुगनी कर देता है।

गौरतलब हो कि मंईयां सम्मान योजना केवल एक आर्थिक सहायता कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। प्रतिमाह मिलने वाली ढाई हजार रुपये की राशि महिलाओं को घरेलू खर्चों में योगदान देने और अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायक होती है। यह राशि विशेषकर उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर हैं या जिनके पास आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है।

योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक स्वतंत्रता उन्हें परिवार में बेहतर स्थान दिलाती है और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाती है। जब महिला के पास अपना पैसा होता है, तो वह अपनी और अपने बच्चों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकती है। यह योजना महिलाओं को समाज में स्वाभिमान के साथ सम्मानजनक स्थान दिलाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *