जवानी में टाटा स्टील का दामन थामा; बुढ़ापे तक साथ निभाया। अन्नदाता ‘टाटा स्टील’ हमें याद आएंगे : सेवानिवृत्तों

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 5 सितंबर के दिन एक सम्मान सभा का आयोजन किया। यह आयोजन संध्या के 05:00. बजे यूनियन के कॉन्फ्रेन्स रूम में आयोजित की गई। आयोजन में सभी 19 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक-एक पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिन्नदन किया गया एवं सम्मान स्वरुप एक-एक गिफ्ट कुपन भी भेंट किए गए।

सेवानिवृत्तों ने कहा; जवानी में टाटा स्टील का दामन थामा था व बुढ़ापे तक साथ निभाया। अन्नदाता ‘टाटा स्टील’ एवं यूनियन के अधिकारी हमें याद आएंगे।

बताते चले की उक्त सेवानिवृत्त कर्मचारीयों के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहवनाज आलम ने किया वहीं आज के इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी रहे। सर्वप्रथम अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानृवित कर्मचारीयों से एक-एक कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं सेवानृवित कर्मचारीयों के लिए यूनियन द्वारा किये गये कार्यों जैसे पुरी गेस्ट हाउस, बेन्जामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारीयों द्वारा उठाये गये मुद्दों का एक-एक कर जबाब दिया; साथ ही यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। उक्त अवसर पर यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह एवं महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य की शुभकामनायें दी एवं उनके सुविधाओं के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी भी साझा किया।

इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की ‘रश्म’ टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबु ने की। इस सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे व अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!