राजधानी लखनऊ के दो युवा पत्रकारों की मृत्यु से पत्रकार जगत में शोक है। युवा पत्रकार सुहैल अरशद खान एवं पत्रकार मोहम्मद शमीम अहमद के निधन से उत्तर प्रदेश के पत्रकारों ने दुःख व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष जायद वाजपई, शीबू निगम, विनय शुक्ला, तनवीर अहमद सिद्दीकी, धीरेंद्र वर्मा, मनीष कुमार सिंह शामिल हैं।

