
बारिगोड़ा, जमशेदपुर। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, गदड़ा शाखा ने बारिगोड़ा में अपना 8वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया। इस दौरान बैंक के मैनेजर संदीप कुमार ने मोमबत्ती बुझाई और स्थानीय मुखिया सुनीता नाग ने केक काटा। उपरोक्त के दौरान बैंक कर्मीयों एवं खाताधारकों के बीच हर्ष का माहौल देखा गया। मुखिया सुनीता नाग ने बताया कि वर्तमान में बैंक के मैनेजर एवं कर्मचारियों का खाताधारकों के बीच सुलभ, सरल एवं सराहनीय व्यवहार है और उम्मीद करते हैं कि आगे भी रहेगा।

वहीं मीडिया से रूबरू के दौरान बैंक मैनेजर ने बताया कि हमारे यहां सरल-सुलभ तरीके से खाता खोला जाता है। वे बोले हम किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से कम नहीं, हमारे यहां भी सारी सुविधाएं उपलब्ध है जो राष्ट्रीयकृत बैंकों में होता है। पचास हजार के लेन-देन में वोटर आईडी या आधार के जरिए खाता खोला जा सकता है परंतु इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन के लिए आधार और पैन की अनिवार्यता हो जाती है।
