बहराइच:- जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का चुनाव पायनियर पब्लिक स्कूल, बहराइच में पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष/ का0 महामंत्री की कार्यसमिति की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुआ।
निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर एम0 सिराजुद्दीन न्यूटन 5 वीं बार, मंत्री पद पर अनुराग मिश्र दूसरी बार , कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती मांडवी शाही और उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायन निर्विरोध निर्वाचित हुए।निर्वाचन में 99% डेलीगेटों ने प्रतिभग किया। निर्वाचन स्थल की सुख सुविधाओं की बारम्बार प्रशंसा की गई,तथा इसके लिए उपस्थित सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं व सभी पदाधिकारियों ने मैनेजिंग डायरेक्टर आसिफ किरमानी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया,नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भूपेंद्र श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने संबोधित कर संगठन पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष न्यूटन ने 5 वीं बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर सभी डेलीगेटों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने किरमानी जी का तहे दिल से स्वागत और संगठन की तरफ उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
नव निर्वाचित मंत्री अनुराग मिश्र ने सभी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि आपकी सेवाओं में , संगठन हित मे तहे दिल से समर्पित रहूंगा।साथ ही कार्यक्रम को नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष श्रीमती मांडवी शाही, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रांतीय संयुक्त मंत्री भूपेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन आदर्श शिक्षक प्रकाश जी द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया।अंत मे ब्लॉक अध्यक्ष मो०सिराजुद्दीन न्यूटन जी द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।