पीत वस्त्र धारण कर निकली कलश यात्रा

अलीगंज। अलीगंज कस्बे में श्री रघुनाथ कथा का आगाज किया गया. कथा से पूर्व कसवे में कलश यात्रा निकाली गयी. बताते चले कि अलीगंज मे नौ दिन तक श्री रघुनाथ कथा का आयोजन किया जा रहा है। भव्य कलश यात्रा के साथ पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ कथा का आगाज हुआ। कलश यात्रा मैन बाजार स्थित काली मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा का पूजन वैदिक मंत्रोचारण के साथ कराया गया।

कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही रथ पर सवार होकर कथाबाचक आचार्य केशवम अवस्थी महाराज चल रहे थे। कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं कलश व श्रीफल लिए चल रही थी। कलश यात्रा में सबसे आगे भक्ति सागर की स्वर लहरियां बिखेरता डीजे चल रहा था। श्रद्धालु भक्ति रचनाओं पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। वही राधा कृष्ण झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मुख्य मार्ग मैन बाजार होते हुए नगला पड़ाव कायमगंज रोड होकर रघुनाथ कृपा भवन पर कथा स्थल पहुंची।

यात्रा में बड़ी संख्या में कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक शामिल थे। कथाबाचक आचार्य केशवम अवस्थी महाराज ने कहा संत समागम और राम कथा अत्यंत दुर्लभ है, समस्त ग्रंथों का निचोड़ श्री रामचरितमानस में ही है। सभी शास्त्रों का रस श्री रामचरित मानस है। सभी को राम से ही मिलना है, भगवान आवरण से नहीं आचरण से मिलते है। यही संदेश संतों ने संपूर्ण सृष्टि को दिया है।

भगवान को पाने के लिए भाव का होना जरूरी है व परमात्मा कण-कण में विद्यमान है। वही 8 दिन तक श्री रघुनाथ कथा 21 अप्रैल को मानस महिमा सती चरित्र का आयोजन किया जाएगा वही 22 अप्रैल को शिव पार्वती विवाह, 23 को नारद मोह एवं श्री राम जन्म, 24 को श्री राम बाल लीला एवं सीता विवाह ल, 25 को कैकई वरदान एवं केवट प्रसंग, 26 को श्री भरत चरित्र, 27 को नवदा भक्ति सुंदरकांड, और 28 को रावण वध के साथ श्रीराम राज्याभिषेक कर कथा संपन्न की जाएगी।

इस अवसर पर श्रीमती सुमन सिंह, श्रीमती मीनू सिंह, श्रीमती निधि सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती शिल्पी सिंह, श्रीमती रुचि, श्रीमती अंजलि गुप्ता, मेहरूम खान, श्रीमती मिथलेश, अजय पाल सिंह, बंटी सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *