खरसावां गोली कांड भारतीय इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है जिस पर आज भी पर्दा पड़ा है :विद्युत वरण महतो

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज खरसावां गोली कांड, 1 जनवरी 1948 के शहीदों को नमन किया। नववर्ष के प्रथम दिन खरसावां स्थित शहीद की बेदी पर पहुंच कर सांसद श्री महतो ने उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा की खरसावां गोली कांड भारतीय इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है जिस पर आज भी पर्दा पड़ा है। वे कहे झारखंड की अस्मिता और पहचान से जुड़ी इस गोलीकांड में अनगिनत लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना है कि उनकी कुर्बानी बेकार न जाए।

किसान मेला में शिरकत किए सांसद, मंत्री व राज्यपाल

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज खरसावां स्थित किसान मेला में भाग लिया। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किसान मेला में मुख्य रूप से झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के कृषि एवं जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रांची के सांसद संजय सेठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मेला में विभिन्न स्टालों का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!