वीर बाल दिवस पर साकची गुरद्वारे में सजेगा कीर्तन दरबार :कुलवंत सिंह बंटी

जमशेदपुर, साकची जोगिंदर सिंह जोगी के कार्यालय में वीर बाल दिवस 26 दिसंबर 2023 के कार्यकर्म हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता झारखंड के सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी ने की। बैठक में जमशेदपुर सिख समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सिख जन उपस्तित हुए। बताते चले कि चार साहिबजादे के याद में साकची गुरुद्वारा में मंगलवार 26 दिसंबर सुबह 8 बजे से 10 बजे सुकमणि साहिब पाठ का आयोजन और 10 बजे से 11 बजे कीर्तन दरबार सजेगा इसके बाद साहिबजादे की हो जीवनी का वर्णन किया जाएगा। इसके उपरांत गुरु का लंगर लगाए जाएंगे। वीर बाल दिवस के कार्यक्रम के बैठक में मंजीत सिंह, नवजोत सिंह सोहल, कृतजीत सिंह (रॉकी सिंह), संदीप शर्मा (बॉबी), नरेंद्र सिंह भाटिया, धर्म सिंह वालिया, पिंटू सैनी, जोगिंदर सिंह जोगी, चिंटू सिंह, सतपाल सिंह, कुलवंत सिंह, जोगराज सिंह, दीपक गिल व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!